28.9 C
Kolkata
Saturday, July 18, 2026

भगवान जगन्नाथ की कृपा से देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा आए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रभु से सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ का स्मरण करते हुए सामाजिक माध्यम एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित का श्रव्य-दृश्य संदेश भी साझा किया।

रथयात्रा पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।”

आज ओडिशा के पुरी से भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा की शुरुआत हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने और दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पुरी पहुंचे हैं।

श्रव्य-दृश्य संदेश में भगवान जगन्नाथ की महिमा

प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए श्रव्य-दृश्य संदेश में संस्कृत सुभाषित “देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत। पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते॥” का भावार्थ प्रस्तुत किया गया है। इसमें भगवान जगन्नाथ को देवताओं के भी देव, संपूर्ण सृष्टि के स्वामी, अविनाशी, अनंत और समस्त प्राणियों के हृदय में विराजमान परमात्मा बताते हुए उन्हें बार-बार नमन किया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख