27.6 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

ईरान ने अमेरिकी महिला को रिहा किया, ट्रंप ने जताया आभार

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने दिसंबर 2024 से हिरासत में रखी गई एक अमेरिकी महिला को रिहा कर दिया है। उन्होंने बताया कि महिला अब सुरक्षित रूप से ईरान से बाहर है। हालांकि, ट्रंप ने शुरुआत में उसकी पहचान या रिहाई की परिस्थितियों का खुलासा नहीं किया। उन्होंने इस कदम के लिए ईरान का आभार भी व्यक्त किया।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी नागरिक को तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में दिसंबर 2024 में गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा कि महिला अब सुरक्षित है और अमेरिका, ईरान के इस सद्भावनापूर्ण कदम की सराहना करता है।

वकील ने की महिला की पहचान की पुष्टि

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की पोस्ट के बाद व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति के बंधक मामलों के विशेष दूत के कार्यालय से महिला की पहचान को लेकर संपर्क किया गया। बाद में उसके वकील ने महिला की पहचान डीना करारी के रूप में की।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील जेरेड गेन्सर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि उनकी मुवक्किल डीना करारी अब आजाद हैं। उन्होंने कहा कि डीना दिसंबर 2024 से झूठे आरोपों के कारण ईरान में फंसी हुई थीं। गेन्सर ने राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल सुरक्षित हैं और अमेरिका लौट रही हैं।

ईरान में अब भी कई अमेरिकी हिरासत में

एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, पिछले महीने तक अमेरिकी सरकार ईरान में हिरासत में रखे गए कम से कम छह अमेरिकी नागरिकों की स्थिति पर नजर रख रही थी। इनमें से दो लोगों को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया माना गया था।

Related Articles

नवीनतम लेख