31.2 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

साइबर ठगी मामले में जमशेदपुर में सीबीआई की छापेमारी

पूर्वी सिंहभूम। साइबर ठगी के एक बड़े मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टुईलाडुंगरी के सरस्वती नगर में छापेमारी की। रांची और पंजाब से आई संयुक्त टीम ने एक घर में करीब चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने घर की गहन जांच की। दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की गई। इस दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

पूछताछ के बाद गलत पते का चला पता

तलाशी पूरी होने के बाद सीबीआई टीम राजदीप सिंह को पूछताछ के लिए गोलमुरी थाना ले गई। जांच के दौरान परिवार से मिली जानकारी के सत्यापन के बाद अधिकारियों को पता चला कि टीम गलत पते पर पहुंच गई थी।

लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जांच

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई साइबर ठगी से जुड़े एक मामले की जांच का हिस्सा है। जांच में एक बैंक खाते के माध्यम से लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आई है। सीबीआई पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख