28 C
Kolkata
Saturday, August 15, 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा, चार दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल

मुंबई। अजय देवगन अभिनीत कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के चौथे दिन भी फिल्म ने मजबूत कमाई करते हुए घरेलू और वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ बरकरार रखी। सामान्य कारोबारी दिन होने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘धमाल 4’ ने सोमवार को 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू शुद्ध संग्रह 73.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 102.83 करोड़ रुपये हो गई है और इसने 100 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना ली है।

फिल्म की लगातार अच्छी कमाई को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के 83.35 करोड़ रुपये के आजीवन घरेलू संग्रह को पीछे छोड़ सकती है।

‘अल्फा’ की कमाई में आई गिरावट

वहीं, आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल अभिनीत स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ की रफ्तार दूसरे सप्ताह में धीमी पड़ गई है। फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन केवल 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही इसका घरेलू शुद्ध संग्रह 54.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘वेलकम टू द जंगल’ अंतिम दौर में

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई भी अब धीमी हो गई है। फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन 55 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल घरेलू शुद्ध संग्रह 130.10 करोड़ रुपये हो गया है।

फिलहाल सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’ की मजबूत पकड़ का असर दूसरी फिल्मों की कमाई पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख