27.5 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल को दिल का दौरा, रांची के निजी अस्पताल में भर्ती

रांची । झारखंड कैडर के 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी और वर्तमान जेल महानिरीक्षक (आईजी) सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत रांची के कोकर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि

परिजनों के अनुसार, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सुदर्शन मंडल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जांच में उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया।

फिलहाल विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए है। आवश्यक चिकित्सीय जांच और उपचार जारी है।

2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं सुदर्शन मंडल

सुदर्शन मंडल झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह राज्य के जेल महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अपने सेवा काल में उन्होंने झारखंड के कई जिलों और पुलिस मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी और दक्ष पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख