27.1 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

लोहरदगा में गणना प्रपत्र वितरण लगभग पूरा, उपायुक्त ने दिए जरूरी निर्देश

लोहरदगा । उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण लगभग शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटल अभिलेखीकरण का कार्य जारी है।

नगर क्षेत्र में संग्रहण की रफ्तार धीमी

उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में नगर क्षेत्र में गणना प्रपत्रों का संग्रहण अपेक्षाकृत धीमा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से जनजागरूकता बढ़ाने और अभियान को तय समय सीमा में पूरा कराने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

14 जुलाई को होगी बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की दूसरी बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें एएसडीडी सूची और अनमैप्ड मतदाताओं की समीक्षा कर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

बैठक में परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख