27.1 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

झारखंड में 17 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 14 जुलाई को भारी वर्षा के आसार

रांची । झारखंड में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

14 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

रामगढ़ में सबसे अधिक वर्षा दर्ज

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक 34.5 मिलीमीटर वर्षा रामगढ़ में दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 36.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार में 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस और गर्मी के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रमुख शहरों का तापमान

रांची में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 34.4 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.4 डिग्री और न्यूनतम 26.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख