27.2 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

असम विधानसभा में आज पेश होगा वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट

गुवाहाटी। असम विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के दूसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट होगा, जिससे आम जनता और विभिन्न क्षेत्रों को कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की उम्मीद है।

31 जुलाई तक चलेगा बजट सत्र

16वीं असम विधानसभा का बजट सत्र छह जुलाई से शुरू हुआ है और 31 जुलाई तक चलेगा। 16 कार्यदिवसों वाले इस सत्र में बजट के अलावा कई महत्वपूर्ण विधेयकों और विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी।

पहले पेश की गई थी अंतरिम अनुदान राशि

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के कारण पहले पूर्ण बजट के स्थान पर अंतरिम अनुदान राशि पेश की गई थी। 15वीं असम विधानसभा के अंतिम बजट सत्र में तत्कालीन वित्त मंत्री अजंता नेओग ने वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों के सरकारी खर्चों के लिए अंतरिम अनुदान का प्रस्ताव रखा था।

पूर्ण बजट के अभाव में अंतरिम अवधि के दौरान सरकारी कामकाज और वित्तीय व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने के लिए ऐसी व्यवस्था की जाती है। अब नई सरकार के गठन के बाद वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख