दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) लॉटरी के लकी डे ड्रा नंबर 260701 में एक भाग्यशाली प्रतिभागी ने 30 मिलियन दिरहम (करीब 68 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीत लिया है। लॉटरी संचालक ने सुरक्षा और गोपनीयता के कारण विजेता की पूरी पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
वेबसाइट पर ‘सुनीलकु.एस’ नाम से दर्ज विजेता
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक वेबसाइट पर विजेता का नाम ‘सुनीलकु.एस’ के रूप में प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा लकी चांस श्रेणी में तीन अन्य विजेताओं ने 50,000 दिरहम (करीब 11 लाख रुपये) का पुरस्कार जीता है।
भारतीय विजेता होने की अटकलें
विजेता का पूरा नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन ‘सुनीलकु.एस’ नाम के आधार पर सोशल मीडिया पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विजेता भारतीय मूल का हो सकता है। हालांकि, लॉटरी संचालक की ओर से विजेता की राष्ट्रीयता या पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भी यूएई लॉटरी का एक बड़ा जैकपॉट भारतीय मूल के एक आईटी पेशेवर ने जीता था।
