रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के मौजूदा परिदृश्य को लेकर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई।
राज्यस्तरीय सम्मेलन को लेकर दिया आमंत्रण
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज जल्द ही एक राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। इस सम्मेलन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी और उद्यमी भाग लेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल में कई पदाधिकारी रहे शामिल
मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर, रमेश कुमार चिनी, विनय अग्रवाल, पलामू चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर, कार्यकारिणी सदस्य फिराजुद्दीन तथा गुमला चेम्बर के सदस्य अमर प्रदीप उपस्थित थे।
