26 C
Kolkata
Monday, August 17, 2026

पलामू के जंगल में युवती का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो जंगल से एक युवती का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाने का प्रयास किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में अधजला शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। शव बुरी तरह जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

घटनास्थल से महुआ शराब, चना और नशीला पदार्थ मिलने की भी जानकारी सामने आई है। शव निर्वस्त्र अवस्था में मिलने के कारण विभिन्न संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि युवती की पहचान और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख