31.1 C
Kolkata
Saturday, June 27, 2026

मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़े में भांजी लाठी, युवाओं को शिक्षा का दिया संदेश

जामताड़ा। मोहर्रम के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को जामताड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आयोजित अखाड़ा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अखाड़े में युवाओं के साथ लाठी भांजकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

युवाओं के जोश और अनुशासन की सराहना

मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़ों में युवाओं द्वारा प्रदर्शित साहस, अनुशासन और पारंपरिक युद्धकला की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं के उत्साह और समर्पण की प्रशंसा की।

शिक्षा को भी दें समान महत्व

मंत्री ने कहा कि जिस लगन और प्रतिबद्धता के साथ युवा लाठी-डंडा और पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन करते हैं, उसी समर्पण के साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत और शिक्षित होना भी जरूरी है। शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही युवाओं को समाज, राज्य और देश के विकास में सार्थक योगदान देने योग्य बनाती है।

Related Articles

नवीनतम लेख