31.1 C
Kolkata
Friday, June 26, 2026

ईएसआईसी अस्पताल में नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

रांची। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, रांची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

झारखंड में चलेगा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में झारखंड में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सहभागिता से ही नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को करता है प्रभावित

एफएमटी विभाग के डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश को भी प्रभावित करता है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

साइकियाट्री विभाग की डॉ. अभीप्सा ने कहा कि युवाओं में बढ़ता तनाव, जिज्ञासा और गलत संगति नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देती है। उन्होंने लोगों से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है और उपयोगी सूचना देने पर सरकार की ओर से एक लाख रुपये तक के पुरस्कार का प्रावधान है।

कार्यक्रम में डीन-इन-चार्ज डॉ. सामंथा, डॉ. श्वेत निशा, डॉ. श्वेता कुणाल, डॉ. मंटू, डॉ. सृष्टि, डॉ. कश्मीरा समेत चिकित्सक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख