32.1 C
Kolkata
Thursday, June 18, 2026

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा: धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास में वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अमर प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने जिस अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय दिया, वह भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि अन्याय और दमन के विरुद्ध रानी लक्ष्मीबाई का संघर्ष आज भी देशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, साहस और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

नवीनतम लेख