17 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

एक्सपो उत्सव 16 सितंबर से, 90 % स्टॉल बुक

रांची : राजधानी के बहु चर्चित कंस्यूमर फेयर, एक्सपो उत्सव की तैयारियां जोरो पर है। जेसीआई रांची द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव का यह 28वा संस्करण होने वाला है। इस साल एक्सपो 16 सितंबर से 22 सितंबर तक मोराबादी मैदान में 7 दिनों के लिए लगेगा। एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक जेसी सिद्धार्थ जयसवाल ने जानकारी दी की हर साल की तरह इस साल भी रांची के लोगो को एक्सपो का इंतज़ार है, और 28वा साल होने के कारन संस्था के हर एक सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे है और रांची की जनता को कुछ नया पेश करने में प्रयासरत है। इस वर्ष एक्सपो में देश-विदेश के करीब 400 स्टाल लगेंगे। और अब तक 90 % स्टॉल बुक भी हो चुके है।

संस्था के अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने बताया की इस साल रांची के लोगो के लिए एक्सपो उत्सव बिलकुल नए रूप में दिखेगा, यहाँ अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स से लेकर कश्मीर के बेहतरीन केसर भी मिलेंगे, होम मेड चॉकलेट से लेकर राजस्थानी मार्बल के स्टेचू तक, इस एक्सपो की सोभा बढ़ाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, कपडे, फर्नीचर, होम डेकॉर, कॉस्मेटिक्स आदि के कई स्टॉल लग रहे है। ऑटो ज़ोन में हर बड़े ब्रांड और खास कर ई -स्कुटी के कई रेंज देखने को मिलेगी।

सचिव जेसी सनी केडिया ने बताया की इस साल एक्सपो में व्होलसेलर व बड़ी कंपनियों के लिए एक अलग हेंगर बनाया गया है , फ़ूड ज़ोन को भी इस साल एक नए अंदाज़ में पेश किया जायेगा। ग्राहकों के लिए स्टॉल धारक 5% से लेकर 50 % तक का ऑफर देने वाले है। बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क खास आकर्षण का केंद्र होंगा। नये स्टार्ट-अप के लिए एक अलग खास स्टार्टअप बाजार भी बनाया गया है।

एग्जीबिटर हैंगर, कंज्यूमर हैंगर, पिंक हैंगर, अर्बन हैंगर, ऑटो जोन, स्टार्टअप बाजार, फूड कोर्ट, एम्यूजमेंट पार्क एंड मेन स्टेज हैंगर कुल 9 जोन में मोराबादी ग्राउंड को बांटा गया है। एक्सपो उत्सव में सभी हैंगर को जर्मन हैंगर में तब्दील किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles