30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

बिहार : मिड-डे मील खाने से 62 बच्चे हुए बीमार

मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पोखरैरा बिचला टोला में दर्जनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों ने स्कूल में परोसे गए मिड-डे मील खाने के बाद उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की। देखते ही देखते हालात गंभीर हो गए और आनन-फानन में सभी बच्चों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी प्रशासन ने बताया कि कुल 62 बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इनमें से अधिकांश की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दवा देकर घर भेज दिया गया। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चे भोजन करने बैठे। उसी दौरान परोसी गई सब्जी में छिपकली गिर गई। जानकारी मिलते ही भोजन को फेंकवाया गया, लेकिन तब तक कई बच्चे खाना खा चुके थे। करीब आधे घंटे के अंदर ही बच्चों में उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत शुरू हो गई। तुरंत शिक्षकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सकरा में भर्ती कराया।

Related Articles

नवीनतम लेख