27.5 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

आदिवासी संगठनों ने किया विराेध प्रदर्शन

खूंटी। आदिवासी समुदाय को “वनवासी” कहे जाने के विरोध में बुधवार को खूंटी के भगत सिंह चौक में आदिवासी समन्वय समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार को विराेध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक मार्शल ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी पहचान, संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और अस्मिता की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है।

दुर्गावती ओड़ेया ने आरोप लगाया कि आदिवासियों की धार्मिक पहचान और जनगणना के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार का बयान दिया गया है।

वहीं, दामु मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार विकास की बात करने के बजाय आदिवासियों की संवैधानिक पहचान समाप्त करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

जंगल जमीन बचाओ मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोनसन होरो ने कहा कि केंद्र सरकार की नजर आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदाओं पर है।

Related Articles

नवीनतम लेख