26 C
Kolkata
Thursday, May 28, 2026

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

पलामू । पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह राज्य सचिव जैश रंजन पाठक ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षा विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन समिति के सदस्य हृदयनंद मिश्रा थे।

हृदयनंद मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार को बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर परिवहन, खेती, खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य सचिव जैश रंजन ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आगे भी जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा।

श्याम नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में लगातार बढ़ती महंगाई से शिक्षित बेरोजगार, विद्यार्थी, गरीब और मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

हस्ताक्षर अभियान में ईश्वरी प्रसाद सिंह, शमीम अहमद राइन, सुरेंद्र पांडे शंकर पांडे, शैलेश चंद्रवंशी, खुर्शीद खान नफीस खान, सोनू सिद्दीकी, बबलू सिंह, तुलसी पासवान, अनिल सिंह, सीटू पाठक, मनोरंजन दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग अपस्थित थे।

Related Articles

नवीनतम लेख