रांची : ट्रेन संख्या 13404 वनांचल एक्सप्रेस के कोच संख्या ए-1 में सीट संख्या 31 पर यात्रा कर रही यात्री सुनीता जैन की अटैची ट्रेन में ही छूट गई थी। इस संबंध में यात्री परिवार द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी को सूचना देकर सहायता का अनुरोध किया गया। सूचना मिलते ही अरुण जोशी ने मामले की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद रांची स्टेशन स्थित कैरेज एंड वैगन विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (इंचार्ज) अमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए अटैची को सुरक्षित बरामद कराया तथा यात्री परिवार के सदस्य वीरू जैन एवं अनीस जैन को सामान सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया।
अपना सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन एवं अधिकारियों के प्रति आभार जताया। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की तत्परता यात्रियों का रेलवे के प्रति विश्वास को और मजबूत करती है।
