35 C
Kolkata
Monday, May 25, 2026

पिता ने बेटी की टांगी से काटकर की हत्या

पलामू । पलामू जिले के नीलांबर पीताम्बर प्रखंड के सॉन्गबार पंचायत अंतर्गत लोहार गांव में रविवार देर रात एक पिता ने अपनी पुत्री की टांगी से काटकर हत्या कर दी। मोबाइल फोन पर किसी युवक से बात करने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से आरोपित पिता फरार है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के अनुसार मृत युवती की पहचान लोहार गांव निवासी 22 वर्षीया अंजली कुमारी, पिता अगस्त कुमार महतो के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार अंजली कुमारी अपने कमरे में बेड पर मोबाइल फोन से किसी युवक से बात कर रही थी। इसी क्रम में पिता अगस्त कुमार महतो वहां पहुंचे और तेज धारदार टांगे से उसके गर्दन पर वार किया। इस घटना में मौके पर ही युवती की मौत हो गई। घटना के बाद पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक छानबीन की। सोमवार की सुबह में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख