32 C
Kolkata
Wednesday, August 26, 2026

Apple ने M5 Max और M5 Ultra चिप के साथ नया Mac Studio किया लॉन्च

टेक कंपनी Apple ने अपने नए Mac Studio को M5 Max और बिल्कुल नई M5 Ultra चिप के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि नई चिप्स के साथ Mac Studio में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्राफिक्स, स्टोरेज और प्रोसेसिंग क्षमता में बड़ा सुधार हुआ है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस डेस्कटॉप को क्रिएटिव प्रोफेशनल्स, डेवलपर्स, एआई रिसर्चर्स, डेटा साइंटिस्ट्स और अन्य प्रो यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कंपनी के अनुसार नई चिप्स के साथ Mac Studio में 4.3 गुना तक तेज एआई परफॉर्मेंस, 1.8 गुना तक तेज ग्राफिक्स, 2 गुना तक तेज स्टोरेज और 1.3 गुना तक तेज सीपीयू परफॉर्मेंस मिलती है। इसके साथ ही मेमोरी बैंडविड्थ में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे भारी प्रो वर्कलोड और एआई आधारित कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

M5 Max वाले Mac Studio में क्या खास

M5 Max वाले Mac Studio में 18-कोर सीपीयू दिया गया है। इसमें छह सुपर कोर और 12 परफॉर्मेंस कोर शामिल हैं। इसके साथ न्यूरल एक्सेलेरेटर वाला 40-कोर तक का जीपीयू और 128 जीबी तक यूनिफाइड मेमोरी मिलती है। इसे खासतौर पर कोडिंग, फोटो और वीडियो एडिटिंग, डिजाइन, रियल-टाइम 3डी और मोशन ग्राफिक्स जैसे कामों के लिए तैयार किया गया है।

Apple के मुताबिक M5 Max का जीपीयू पिछली पीढ़ी की तुलना में 50 प्रतिशत तक तेज है। कंपनी ने एआई और प्रोफेशनल ऐप्स में भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है।

M5 Max Mac Studio में प्रमुख परफॉर्मेंस दावे:

  • LM Studio में एलएलएम प्रॉम्प्ट प्रोसेसिंग M1 Max की तुलना में 10.7 गुना और M4 Max की तुलना में 3.9 गुना तक तेज।
  • टेक्स्ट-टू-इमेज परफॉर्मेंस M1 Max की तुलना में 7.4 गुना और M4 Max की तुलना में 3.5 गुना तक तेज।
  • DaVinci Resolve Studio में मैजिक मास्क परफॉर्मेंस M1 Max की तुलना में 5.3 गुना और M4 Max की तुलना में 3 गुना तक तेज।
  • Oxford Nanopore MinKNOW में डीएनए सीक्वेंसिंग के लिए बेसकॉलिंग M1 Max की तुलना में 3.5 गुना और M4 Max की तुलना में 1.9 गुना तक तेज।

M5 Ultra के साथ और ज्यादा पावर

M5 Ultra वाला Mac Studio उन प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें बेहद भारी कंप्यूटिंग और एआई वर्कलोड संभालना होता है। इसमें 36-कोर तक का सीपीयू, 80-कोर तक का जीपीयू और 512 जीबी तक यूनिफाइड मेमोरी दी गई है। इतनी बड़ी मेमोरी क्षमता के कारण बड़े भाषा मॉडल को सीधे डिवाइस पर चलाने में मदद मिलेगी।

M5 Ultra के सीपीयू में 12 सुपर कोर और 24 परफॉर्मेंस कोर हैं। Apple का दावा है कि यह M3 Ultra की तुलना में 1.3 गुना तक बेहतर मल्टीथ्रेडेड परफॉर्मेंस देता है।

इसका 80-कोर तक का जीपीयू Apple सिलिकॉन में अब तक के सबसे शक्तिशाली जीपीयू में शामिल है। पहली बार Ultra चिप में न्यूरल एक्सेलेरेटर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार इससे M3 Ultra की तुलना में पीक एआई कंप्यूट परफॉर्मेंस 4.3 गुना तक बेहतर होती है। ग्राफिक्स परफॉर्मेंस में भी 1.8 गुना तक बढ़ोतरी का दावा किया गया है, जिससे वीएफएक्स और रियल-टाइम 3डी रेंडरिंग जैसे काम आसान होंगे।

M5 Ultra Mac Studio में प्रमुख परफॉर्मेंस दावे:

  • Foundry Nuke में CopyCat ML ट्रेनिंग M1 Ultra की तुलना में 15.4 गुना और M3 Ultra की तुलना में 3.3 गुना तक तेज।
  • LM Studio में एलएलएम प्रॉम्प्ट प्रोसेसिंग M1 Ultra की तुलना में 9.8 गुना और M3 Ultra की तुलना में 4 गुना तक तेज।
  • टेक्स्ट-टू-इमेज परफॉर्मेंस M1 Ultra की तुलना में 8.2 गुना और M3 Ultra की तुलना में 4.3 गुना तक तेज।
  • Maxon Redshift में सीन रेंडरिंग M1 Ultra की तुलना में 4.7 गुना और M3 Ultra की तुलना में 1.7 गुना तक तेज।

नए Mac Studio के जरिए Apple ने प्रोफेशनल कंप्यूटिंग और ऑन-डिवाइस एआई पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की है। खास तौर पर M5 Ultra मॉडल की बड़ी यूनिफाइड मेमोरी और शक्तिशाली जीपीयू इसे एआई मॉडल, 3डी रेंडरिंग, वीडियो एडिटिंग, वैज्ञानिक कंप्यूटिंग और अन्य भारी वर्कलोड के लिए लक्षित मशीन बनाते हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख