28.1 C
Kolkata
Wednesday, July 15, 2026

डबल गहना देने का झांसा देकर महिला से लाखाें के गहनों की ठगी

पलामू । जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर अनुमंडल रोड में मंगलवार काे एक महिला से लाखों के गहने की ठगी कर ली गई। डबल गहने देने के बहाने महिला को झांसे में लिया गया और सोने की चेन और कान का टॉप्स ठग लिया गया।

इस संबंध में महिला ने छतरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद से महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत नावाडीह निवासी सुषमा देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सुषमा देवी छतरपुर के हॉस्टल में बच्चों को छोड़ने के बाद हरिहरगंज मायके जाने के लिए अनुमंडल रोड में वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी क्रम में दो महिला वहां पहुंची और एक गहने के बदले दो देने के बहाने महिला को झांसे में लिया और गले से सोने का चेन और कान से दोनों टॉप्स खुलवा लिए।

महिला को नकली गहने दो सोने के चेन और कान की दो बाली थमा कर असली गहने लेकर फरार हो गयी।

महिला को जब ठगे जाने का ऐहसास हुआ तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस में मामला दर्ज कराया। गायब हुए गहनों की कीमत साढे तीन लाख रुपये से अधिक बतायी गयी है।

Related Articles

नवीनतम लेख