29.4 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

झारखंड में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, केमिस्टों का 20 मई को देशव्यापी बंद

रांची । देशभर के केमिस्ट और दवा विक्रेता 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद पर रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर होने वाले इस बंद में देश के 12.40 लाख से अधिक दवा कारोबारी शामिल होंगे। इसका असर झारखंड सहित रांची की दवा दुकानों पर भी देखने को मिल सकता है।

रांची में झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने कहा कि अवैध ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों की भारी छूट नीति के खिलाफ यह बंद बुलाया गया है। संगठन का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त जांच के दवाएं बेच रहे हैं, जिससे छोटे दवा व्यवसायियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक ही प्रेस्क्रिप्शन का कई बार इस्तेमाल किया जा रहा है और बड़ी कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर बाजार का संतुलन बिगाड़ रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों के दवा दुकानदारों पर पड़ रहा है। महासचिव सुभाषचंद मंडल ने सरकार से कोविड काल में जारी जीएसआर 220 (ई) अधिसूचना वापस लेने और ई-फार्मेसी पर सख्त नियम लागू करने की मांग की है।

Related Articles

नवीनतम लेख