36 C
Kolkata
Monday, May 18, 2026

सुपौल में 444.24 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त ,1 तस्कर गिरफ्तार

सुपौल । जिले में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देशानुसार 17 मई 2026 को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया था। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 444.24 लीटर अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान वाहन को जब्त कर लिया गया, जबकि शराब की खेप के साथ एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध कानून के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख