25 C
Kolkata
Monday, May 4, 2026

रिलीज से पहले ही ‘आवारपन-2’ के डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार हासिल करने को कड़ी प्रतिस्पर्धा

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारपन-2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार हासिल करने के लिए जी स्टूडियोज, एए फिल्म्स, पेन मरुधर और जियो स्टूडियोज के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। निर्माता मुकेश भट्ट को कई बड़े ऑफर्स मिल चुके हैं और जल्द ही इस बड़ी डील पर फैसला होने की उम्मीद है।

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जिसमें इमरान हाशमी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट पहले अप्रैल तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर अगस्त कर दिया गया, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।

‘आवारपन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से होगा। बड़े सितारों और मजबूत कहानी के चलते यह फिल्म पहले से ही चर्चा में बनी हुई है और ट्रेड सर्कल में इसे लेकर जबरदस्त उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख