26 C
Kolkata
Saturday, May 2, 2026

तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से महिला व युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 किया जाम

सुपौल । जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के सुरसर नदी के पुलिया के पास शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही एक महिला और एक युवक की मौत हो गई।उधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से अपनी वाहन लेकर फरार हो गया ।

मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पथरहा वार्ड संख्या एक निवासी नाथू मंडल की पत्नी सरस्वती देवी व पोता गणेश कुमार (17 वर्ष ) बताया जा रहा है । जानकारी अनुसार मृतक मशकन से शादी समारोह से अपनी बाइक से घर पथरहा लौट रहे थे इसी दौरान भीमपुर थाना क्षेत्र के सुरसर नदी पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी । टक्कर के दौरान दादी व पोते की मौके पर ही मौत हो गयी । घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 को जाम कर दिया और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक कोई वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और आश्वासन नहीं देगा, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।

करीब तीन घंटे तक एनएच-27 पूरी तरह जाम रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर घटना के बाद एनएच 27 मुख्य मार्ग जाम रहने की वजह से जहां यात्रियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा । वही सड़कों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी ।

सफर करने वाले यात्रियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा । प्रदर्शन कर रहे लोगो का कहना था कि भीमपुर थाने की 112 वाहन एनएच पर ही खड़ी थी लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक वाहन को पुलिस पकड़ नहीं सकी । कहा कि अगर ससमय पुलिस सक्रिय रहती और अपनी ततपरता दिखाती तो ट्रक वाहन पकड़ा जा सकता था।

बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन भाई धर्मराज ने कहा कि आये दिन सड़क दुर्घटना बिहार में अधिक से अधिक नशा व तस्करों की वजह से घटित हो रही है । उन्होंने बताया कि एनएच मुख्य मार्ग पर मवेशी वाहन चालकों से पुलिस द्वारा अवैध वसूली के चक्कर मे वाहन चालक अपनी वाहन को पुलिस के डर से तेज रफ्तार में लेकर भागा करती है जिससे लोगो को सड़क दुर्घटना का भय बना रहता है ।

उन्होंने डीआईजी व एसपी से इनकी जांच कर अवैध वसूली करने वाले पुलिस पर भी करवाई करने की मांग की है ।ताकि थाना क्षेत्र के एनएच मुख्य मार्ग पर अवैध वसूली पर लगाम लग सके । सूचना मिलने पर भीमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक भीमपुर पुलिस द्वारा सड़क को जाम से मुक्त नहीं करा सकी थी । पुलिस का कहना था कि फिलहाल मृतक की परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही केश दर्ज कर लिया जाएगा ।कहा कि पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख