28 C
Kolkata
Wednesday, April 29, 2026

मां विंध्यवासिनी के दरबार में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन: विधि-विधान से किया पूजन, देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

मीरजापुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर मां के दर्शन किए। चुनावी गहमागहमी के बीच मीरजापुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने विंध्याचल पर्वत पर विराजमान मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई पूजा
नितिन नवीन के विंध्यवासिनी धाम पहुंचने पर मंदिर के प्रधान अर्चक अगस्त्य कुमार द्विवेदी ने उन्हें शास्त्रोक्त विधि से पूजन संपन्न कराया। दर्शन के बाद उन्होंने देश और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और जन-जन के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी उनके साथ मौजूद रहे और मंदिर की परंपराओं से अवगत कराया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कार्यकर्ताओं में उत्साह
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सुबह से ही अलर्ट मोड पर थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच इस बात का खास ख्याल रखा गया कि आम श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो। मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। पूजन के बाद नितिन नवीन ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

विंध्यवासिनी धाम में हाजिरी लगाने के बाद वे अपने अगले संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

नवीनतम लेख