33 C
Kolkata
Tuesday, April 28, 2026

गंगा घाट पर गूंजा शंखनाद, बंगाली महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में किया पीएम मोदी का स्वागत

वाराणसी । धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उत्साह चरम पर है। मंगलवार सुबह वाराणसी के गंगा घाट पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब अखिल भारतीय बंग परिषद की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शंखनाद कर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया।

जीत के लिए मां गंगा से मांगी दुआ
रीना पात्रों के नेतृत्व में जुटी महिलाओं ने मां गंगा को पुष्प अर्पित कर प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व और पश्चिम बंगाल में आगामी राजनीतिक जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। परिषद की महिलाओं ने कहा कि बंगाल की धरती पर प्रधानमंत्री ने जिस तरह से प्रचार किया, उससे महिलाओं में भारी उत्साह है और वही जोश आज काशी के घाटों पर भी दिखाई दे रहा है।

विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर
बंग परिषद की महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा “प्रधानमंत्री जब भी वाराणसी आते हैं, विकास की नई सौगात लेकर आते हैं। इस बार वे विशेष रूप से महिला सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। वे वास्तव में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

पारंपरिक वेशभूषा ने खींचा ध्यान
घाट पर मौजूद महिलाएं बंगाल की पारंपरिक वेशभूषा (लाल-सफेद साड़ी) में नजर आईं। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ शंख बजाकर प्रधानमंत्री के स्वागत में मंगल ध्वनि की। महिलाओं का मानना है कि पश्चिम बंगाल में होने वाली जीत असल में महिलाओं की जीत होगी।

Related Articles

नवीनतम लेख