39.3 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

गाजीपुर घटना में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और घटना की उच्चस्तरीय जांच हो : राहुल गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक महिला के साथ बलात्कार और हत्या मामले में राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाथरस, कठुआ, उन्नाव और अब गाजीपुर की घटनाओं को एक पैटर्न बताते हुए कहा कि हर बार पीड़िता दलित, पिछड़ी, आदिवासी या गरीब होती है और अपराधियों को संरक्षण मिलता है। उन्होंने मणिपुर की घटना का भी उल्लेख किया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सत्ता हर बार चुप रहती है और जिनसे बोलने की उम्मीद होती है, वे मौन रहते हैं। जिस देश में माता-पिता को अपनी बेटी की एफआईआर लिखवाने के लिए भीख मांगनी पड़े, उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Related Articles

नवीनतम लेख