30 C
Kolkata
Friday, April 24, 2026

सीएम हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात; बोले— “जड़ मजबूत होगी तभी पेड़ मजबूत होगा”

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026” में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राज्य की पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि बांटी और जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास का असली सारथी बताया।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार हेडक्वार्टर या राजधानी से नहीं, बल्कि सीधे गाँवों से चलती है। उन्होंने कहा कि विकास की असली नींव गाँवों में ही है।

बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों के लिए ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ के तहत करोड़ों रुपये वितरित किए गए। इसका उद्देश्य पंचायतों के बीच विकास की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करना है।

गर्मी को देखते हुए सीएम ने मुखियाओं को निर्देश दिया कि वे तालाबों की सफाई, गहरीकरण और चापाकलों के पास सोक पिट निर्माण पर ध्यान दें ताकि भूजल स्तर सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बंजर भूमि पर सोलर पावर प्लांट लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उत्पादित बिजली सरकार खरीदेगी, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी। अब ग्रामीणों को आधार से जुड़े कामों के लिए शहर नहीं भागना होगा। सीएससी के साथ हुए एमओयू के जरिए ये सुविधाएँ अब पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, डॉ० इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक राजेश कच्छप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और हजारों की संख्या में आए जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख