35 C
Kolkata
Friday, April 24, 2026

राज्यपाल ने राँची में ‘अभिज्ञ 3.0’ का किया शुभारंभ, बोले- युवा ही देश का वर्तमान और भविष्य

राँची | झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञ 3.0” को संबोधित किया। “भारत को हम भारत कैसे बनाएँ” विषय पर आधारित इस सम्मेलन में राज्यपाल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताया।

राज्यपाल ने कहा कि फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के सशक्तिकरण का एक जन-आंदोलन है। उन्होंने ‘एकल’ विद्यालय की अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुँचाना गौरवपूर्ण कार्य है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि “भारतवासी” होने का अर्थ अपनी संस्कृति और मूल्यों पर गर्व करना है। युवाओं की ऊर्जा ही भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य केवल आर्थिक नहीं बल्कि समावेशी विकास है। जब तक हमारे गाँव और वनवासी क्षेत्र सशक्त नहीं होंगे, तब तक देश का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को जनजातीय समाज की आत्मनिर्भरता के लिए अनिवार्य बताया।

राज्यपाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में बड़े सपने देखें और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ।

Related Articles

नवीनतम लेख