31 C
Kolkata
Wednesday, April 1, 2026

न्यूजीलैंड महिला टीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल।

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल कर लिया।

बुधवार को वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 347 रनों का विशाल लक्ष्य दो गेंद शेष रहते और दो विकेट खोकर पूरा कर लिया।

इस ऐतिहासिक जीत की नायिका टीम की कप्तान अमेलिया केर रहीं, जिन्होंने 139 गेंदों में नाबाद 179 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने यह बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

इससे पहले महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े सफल लक्ष्य का रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसने 2025 में आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

महिला वनडे में सबसे बड़े सफल रन चेज:

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका — 347 रन (2026, वेलिंग्टन)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया — 339 रन (2025, नवी मुंबई)

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत — 330 रन (2025, विशाखापट्टनम)

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड — 302 रन (2024, पोटचेफस्ट्रूम)

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड — 288 रन

न्यूजीलैंड की इस जीत को महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिना जा रहा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles