33 C
Kolkata
Wednesday, March 25, 2026

महिला क्रिकेट: न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 4-1 से जीती सीरीज

क्राइस्टचर्च।अमेलिया केर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को पांचवें टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 92 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। हैगले ओवल में खेले गए इस मुकाबले में केर ने 55 गेंदों पर 105 रनों की तूफानी पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में भी दो विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए अमेलिया केर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इसाबेला गेज जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद अमेलिया केर और जॉर्जिया प्लिमर ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। हालांकि तुमी सेखुखुने ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर न्यूजीलैंड को झटका दिया, लेकिन केर ने आक्रामक अंदाज जारी रखा।

अमेलिया केर ने सुने लूस और तुमी सेखुखुने पर लगातार चौके जड़ते हुए रन गति तेज की। इसके बाद ब्रूक हॉलिडे के साथ मिलकर 73 रनों की अहम साझेदारी की। अंतिम ओवरों में केर ने तेज रन बटोरते हुए टीम का स्कोर 20 ओवर में 194/6 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका और तुमी सेखुखुने ने तीन-तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। लिया ताहुहु और सोफी डिवाइन ने पावरप्ले में ही शीर्ष क्रम को झकझोर दिया और टीम 40 रन पर 4 विकेट गंवा बैठी। एनेरी डर्कसन ने 23 रन बनाकर संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी अमेलिया केर ने आउट कर दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 20 ओवर में 102/9 तक ही पहुंच सकी।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड – 20 ओवर में 194/6 (अमेलिया केर 105, जॉर्जिया प्लिमर 27; अयाबोंगा खाका 3/32, तुमी सेखुखुने 3/32).

दक्षिण अफ्रीका – 20 ओवर में 102/9 (एनेरी डर्कसन 23; लिया ताहुहु 3/15, अमेलिया केर 2/6)

परिणाम – न्यूजीलैंड 92 रनों से विजयी

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles