31 C
Kolkata
Thursday, March 19, 2026

बिहार में 20 से 22 मार्च के दौरान कई जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट जारी

पटना। बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के आसार हैं। 20 मार्च से 22 मार्च के दौरान उत्तर और दक्षिण पूर्व भाग में गरज के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को पटना सहित 15 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बिहार में 20 मार्च से एक बार फिर आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल हैं। वहीं 19 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

21 मार्च को बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम खराब देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूरे राज्य में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। 22 मार्च को भी बिहार के पूर्वी हिस्से में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है जिनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया शामिल हैं। शेष अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर के भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। नालंदा में हवा की गति 26 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। राजधानी व आसपास इलाकों का मौसम शुष्क बने होने के साथ शाम से आंशिक रूप से बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles