35 C
Kolkata
Friday, May 15, 2026

दस ग्राम चरस बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

रांची। रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम लाल वेदान्त शाहदेव है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से कुल दस ग्राम चरस बरामद किया है। जिसकी बाजार में अनुमानित मूल्य दो लाख रुपये है।

डीएसपी प्रकाश सोय ने बुधवार को बताया कि जानकारी मिली थी कि चतरा मैदान में स्पीड पोस्ट के माध्यम से मादक पदार्थ की आपूर्ति होने वाली है। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम जतरा मैदान गई और जांच की। पुलिस को देखकर एक तस्कर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ शुरू की। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तस्कर के पास से दस ग्राम चरस बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल और एक एनहेलर भी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख