28.3 C
Kolkata
Wednesday, August 5, 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हुए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सत्र के लिए ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। मुज़ारबानी आगामी सत्र के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।

6 फुट 8 इंच लंबे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ मुज़ारबानी टी20 प्रारूप में ज़िम्बाब्वे के प्रमुख गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं। वह अपनी तेज गति, उछाल भरी गेंदबाज़ी और पारी के अहम मौकों पर विकेट निकालने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

मुज़ारबानी को टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। उन्होंने 80 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत लगभग 21 रहा है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट पर 8 रन है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और विभिन्न वैश्विक लीगों में उनके अनुभव से कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज़ी आक्रमण को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ब्लेसिंग मुज़ारबानी 17 मार्च (मंगलवार) को कोलकाता पहुंचेंगे।

 

Related Articles

नवीनतम लेख