28.3 C
Kolkata
Wednesday, August 5, 2026

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन

17 से 24 मार्च तक प्रयागराज में होगी स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता

मुरादाबाद। राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) के लिए शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन ट्रायल में 28 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कोच सचिन विश्नोई ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 17 से 24 मार्च तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख