35 C
Kolkata
Friday, March 13, 2026

स्टेट जूनियर अंतर मंडलीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 17 मार्च से प्रयागराज में

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने गुरुवार को बताया कि प्रयागराज में स्टेट जूनियर अंतर मंडलीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 17 मार्च से होगा। जिसके लिए ज़िला स्तर का चयन 13 मार्च व मंडल स्तर का चयन 14 मार्च को सायं 4 बजे से नेताजी सुभाष चंद्र बॉस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में किया जायेगा।

नासिर कमाल ने आगे बताया कि चयन के लिए इच्छुक व पात्र खिलाड़ी पात्रता मूल प्रमाण पत्र के साथ पूर्ण खेल किट के साथ समय पर उपस्थित होकर ज़िला फुटबॉल ऐसोसिएशन के सहायक सचिव आमिर मिर्ज़ा व सुरेंदरपाल सिंह एवं खेल निदेशालय के फुटबॉल कोच सचिन कुमार से संपर्क करें। खिलाड़ियों का चयन खिलाड़ी के पात्रता प्रमाण पत्र व खेल प्रदर्शन के आधार पर कियाजायेगा।

नासिर कमाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ व खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के सयुक्त तत्वावधान में स्टेट जूनियर अंतर मंडलीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 मार्च से 24 मार्च तक किया जायेगा जिसमें प्रदेश की सभी 18 मण्डलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

उक्त प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी प्रीतिभाग कर सकेगा जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य की हो। जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम द्वारा जन्म तिथि के एक वर्ष के भीतर जारी किया गया हो और खिलाड़ी एआईएफएफ द्वारा पंजीकृत हो।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles