33.2 C
Kolkata
Thursday, March 12, 2026

इंडियन फुटबॉल लीग की नई उड़ान, स्टार सीमेंट बना टाइटल स्पॉन्सर

नई दिल्ली । भारतीय फुटबॉल के सफर में एक नया मील का पत्थर जुड़ गया है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 के लिए स्टार सीमेंट को टाइटल स्पॉन्सर बनाने की घोषणा की है। बुधवार को हुए समझौते के तहत पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख सीमेंट ब्रांड स्टार सीमेंट पूरी लीग के ब्रांडिंग और प्रचार गतिविधियों में प्रमुख उपस्थिति दर्ज करेगा।

एआईएफएफ के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल एम. सत्यानारायण ने कहा, “स्टार सीमेंट के साथ यह साझेदारी लीग के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे प्रतियोगिता की संरचना और व्यावसायिक स्थिरता को मजबूती मिलेगी। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी इंडियन फुटबॉल लीग की पहचान को ऊंचा उठाने और देश में फुटबॉल के सतत विकास में मदद करेगी।”

स्टार सीमेंट के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रदीप पुरोहित ने कहा, “हमारे ब्रांड मूल्यों और लीग की दृष्टि में गहरा सामंजस्य है। इंडियन फुटबॉल लीग के टाइटल स्पॉन्सर बनकर हमें गर्व है। हमारा उद्देश्य खिलाड़ियों और खेल के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। हम एआईएफएफ और लीग के साथ दीर्घकालिक सहयोग की उम्मीद रखते हैं।”

लीग मैनेजिंग कमेटी के सदस्य और शिलांग लाजोंग एफसी के मालिक लारसिंग मिंग सॉयान ने कहा, “स्टार सीमेंट का टाइटल स्पॉन्सर बनना भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह कदम हर सीजन लीग को और मजबूत करेगा। हम पूरी लीग की ओर से स्टार सीमेंट का धन्यवाद करते हैं।”

आईएफएल, जिसे पहले आई-लीग के नाम से जाना जाता था, 2025-26 सीजन में नई पहचान और दो चरणों वाले प्रारूप के साथ खेल रही है। 10 क्लबों के बीच होम और अवे राउंड-रॉबिन लीग चरण में मुकाबले जारी हैं। इसके बाद तालिका दो हिस्सों — चैंपियनशिप और रेलिगेशन राउंड — में विभाजित होगी, जिसमें इंडियन सुपर लीग में प्रमोशन का दांव रहेगा।

यह साझेदारी न केवल लीग की ब्रांडिंग को मजबूत करेगी बल्कि भारतीय फुटबॉल के विकास और खिलाड़ियों के लिए नए अवसर भी तैयार करेगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles