30.8 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

मणिपुर में केसीपी और यूएनएलएफ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल । मणिपुर पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में केसीपी (नौंगद्रेनखोम्बा) का एक सदस्य तथा यूएनएलएफ (कोइरेंग) के दो सक्रिय कैडर शामिल हैं।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय से आज जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र अंतर्गत खगेमपल्ली पंखा नगानापी थोंग मामांग स्थित उसके आवास से केसीपी (नौंगद्रेनखोम्बा) के कैडर लाइशराम मोनिश सिंह उर्फ टॉम (23) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

एक अन्य अभियान में इंफाल पूर्व जिले के पोरोमपत थाना क्षेत्र के वांगखेई आयांगपल्ली से यूएनएलएफ (कोइरेंग) के दो कैडरों को पकड़ा गया। उनकी पहचान स्वयंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट असीम नोंगपोकंगनबा मैतेई उर्फ नांगोइबा (32) तथा थांगजाम गांधी मैतेई उर्फ याइमा (27) के रूप में हुई है। दोनों पर वसूली गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन में भरे 16 जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख