30.3 C
Kolkata
Sunday, July 26, 2026

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

खूंटी । खूंटी थाना क्षेत्र के पिपरा टोली में गुरुवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में जीजा- साले की मौत हो गई। मृतकों में बिरहु मोड़ निवासी प्रदीप महतो तथा रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुली गांव निवासी संदीप प्रजापति शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों मुंडन समारोह में शामिल होकर डोड़मा से स्कूटी से खूंटी लौट रहे थे। प्रदीप महतो के घर से लगभग एक किलोमीटर पहले उनकी स्कूटी पिपरा टोली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

मृतक प्रदीप महतो के बड़े भाई संदीप महतो ने बताया कि प्रदीप अपने जीजा संदीप प्रजापति के साथ डोड़मा में रहनेवाली बहन के घर मुंडन समारोह में गया था। लौटने के दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख