30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

झारखंड निकाय चुनाव : चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक का परिणाम घोषित

चतरा | चतरा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिससे शहर में राजनीतिक गतिविधियों ने गति पकड़ ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या एक से राकेश कुमार विजेता बने हैं। वार्ड संख्या दो में ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा) ने जीत हासिल की है। इसी तरह, वार्ड संख्या तीन से मो० नेहाल को विजयी घोषित किया गया है।

वार्ड संख्या चार में पार्वती देवी (पति अजय यादव) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की, जबकि वार्ड संख्या पांच से रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह) ने शानदार जीत हासिल की है। वार्ड संख्या छह से दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा विजयी हुए हैं, और वार्ड संख्या सात से पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल) ने अपनी जीत सुनिश्चित की।

चुनाव परिणाम सामने आते ही चतरा में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच खुशी और जश्न का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित पार्षदों ने जनता का धन्यवाद करते हुए क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।

Related Articles

नवीनतम लेख