30.4 C
Kolkata
Sunday, July 26, 2026

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों एक गंभीर वजह से सुर्खियों में हैं। उन्हें हाल ही में व्हाट्सएप पर फिरौती से जुड़ी धमकी मिली है, जिसके बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। फिलहाल रणवीर सिंह मुंबई में ही मौजूद हैं और उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है।

जानकारी की मानें तो उनको व्हाट्सऐप वॉइस मैसेज के जरिए धमकी दी गई। इस मैसेज में करोड़ों रुपए की डिमांड की गई। इस मैसेज के आने के बाद से मुंबई पुलिस में खलबली मच गई है, क्योंकि पुलिस पहले से रोहित शेट्टी गोलीबारी केस की जांच कर रही हैं। अभी तक इस धमकी को लेकर ज्यादा आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है। स्टार होने के नाते रणवीर की हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख