24.5 C
Kolkata
Saturday, March 14, 2026

खादगढ़ा बुलडोजर एक्शन के विरोध में लोगों ने रातु रोड जाम किया

रांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा व महुआ टोली में मंगलवार को चली अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के विरोध में बुधवार को लोगों ने रातु रोड जाम कर दिया। सड़क जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल बसें और एंबुलेंस तक जाम में फंसी रहीं। पुलिस को यातायात डायवर्ट करना पड़ा, लेकिन कई घंटों तक हालात सामान्य नहीं हो सके।

सुबह से ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रातू रोड कब्रिस्तान के पास जमा हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल थे। लोग हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। दर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल थे। लोग हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने मकान बनाने में अपनी जीवन भर की कमाई लगा दी थी। अब अचानक कार्रवाई से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन कई घंटों तक जारी रहा। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles