36 C
Kolkata
Sunday, April 12, 2026

झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

खूंटी। रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डाउन स्कूल, तोरपा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता के काता एवं कुमिते दोनों स्पर्धाओं में स्नेहा यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरा स्वर्ण पदक हासिल किया।
कुमिते स्पर्धा में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में यश कंडुलना, प्रियांशु नाग और प्रतीक स्वांसी शामिल रहे। रजत पदक विजेताओं में एंजेलिना टोपनो, समृद्धि कुमार, एंजेल गुरिया, जोसेफ सुरिन, साक्षी कुमारी और एरॉन दीप कंडुलना का नाम शामिल है।
वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आदर्श कुमार, सिद्धार्थ सिंह, आयुष नायक, प्रियांशु बरला, अनुरिता सुरिंदर, आकृति कुमारी, एंजेल कंडुलना, लक्ष्मी कुमारी, मंजूषा बरला, राज नंदनी कुमारी और नितिन टोपनो शामिल रहे।
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में सोमवार को सभी पदक विजेताओं को प्राचार्या सिस्टर सुषमा, उप प्राचार्या सिस्टर नीलम तथा कराटे कोच सचिन कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर सुषमा ने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख