27.4 C
Kolkata
Friday, August 7, 2026

जेपीएससी अध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल ने दिए शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने अध्यक्ष को निर्देशित किया कि राज्य के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रोन्नति प्रक्रिया में देरी शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के कार्य में बाधा डाल सकती है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर निपटाना आवश्यक है। जेपीएससी अध्यक्ष ने राज्यपाल के निर्देशों के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि आयोग इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख