23.6 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राधा यादव होंगी कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर राधा यादव को सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट अगले महीने खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया ए को इस बार ग्रुप में पाकिस्तान ए, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 फरवरी को यूएई के खिलाफ करेगी। यह टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण है। इसका पहला संस्करण तीन साल पहले हांगकांग में खेला गया था, जिसमें इंडिया ए ने खिताब अपने नाम किया था।
राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम
हमैरा काज़ी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव, तेजल हसबनिस, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर), राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंधिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतामणि कलिता, नंदिनी शर्मा। हालांकि दीया यादव और ममता एम को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से क्लीयरेंस मिलने के बाद ही तय होगी।
राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप 2026:
इंडिया ए का कार्यक्रम
* 13 फरवरी (दोपहर 2:00 बजे): इंडिया ए बनाम यूएई
* 15 फरवरी (दोपहर 2:00 बजे): इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए
* 17 फरवरी (सुबह 9:30 बजे): इंडिया ए बनाम नेपाल
* 20 फरवरी (सुबह 9:30 बजे): सेमीफाइनल 1 (ग्रुप A की टॉप टीम बनाम ग्रुप B की दूसरी टीम)
* 20 फरवरी (दोपहर 2:00 बजे): सेमीफाइनल 2 (ग्रुप B की टॉप टीम बनाम ग्रुप A की दूसरी टीम)
* 22 फरवरी: फाइनल (समय तय किया जाएगा)

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles