32 C
Kolkata
Friday, May 15, 2026

घरेलू कलह में खून-खराबा, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला इलाके में घरेलू कलह के चलते एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने ही अपनी पत्नी पर फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार तनाव और विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसी दौरान पति ने आपा खोते हुए हथियार निकाला और पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला ने दम तोड़ दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के कारणों, प्रयुक्त हथियार और आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख