20 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

मानगो और जुगसलाई निकाय चुनाव में आजसू उतारेगी अपने प्रत्याशी

पूर्वी सिंहभूम। आगामी मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। शनिवार को जुगसलाई नगर पालिका स्थित पार्क में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह ऐलान किया गया कि पार्टी मानगो और जुगसलाई निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और सभी प्रमुख पदों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने किया। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सौरभ राहुल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी मानगो नगर निगम में मेयर और उपमेयर पद के साथ-साथ जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि मानगो और जुगसलाई की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी, बढ़ते भ्रष्टाचार और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से परेशान है। आजसू पार्टी स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ेगी और जनता को ईमानदार, जवाबदेह और संघर्षशील नेतृत्व देने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि संगठन स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है और जल्द ही प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि तीसरे मताधिकार का यह अवसर क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर मताधिकार के महत्व को समझाएं और पार्टी की नीतियों व संघर्षों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से आजसू पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। बैठक में संजय सिंह, अप्पू तिवारी, मृत्युंजय सिंह, कृतिवास मंडल, अरूप मल्लिक, मंटू शुक्ला, सचिन प्रसाद, मदन मोहन मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles