34.1 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

पंजाब के बठिंडा में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

चंडीगढ़। पंजांब के बठिंडा में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक महिला पुलिस कर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह घने कोहरे के कारण हुआ। बठिंडा के पुलिस अधीक्षक शहर नरिंदर सिंह ने बताया कि जेब में मिले आधार कार्ड और अन्य आईडी कार्ड से मृतकों की पहचान गुजरात के बनासकांठा निवासी अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता बान के रूप में हुई है। सभी गुजरात से घूमने के लिए शिमला गए थे। वापसी में यह बठिंडा में रुके थे। वह आज सुबह डबवाली की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस के अनुसार अमिता गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles